Colorado:US Flight’s engine catches fire mid-air, debris falls on houses | अमेरिका: आसमान में आग की लपटों में घिरा प्लेन, रिहायशी इलाकों में गिरे इंजन के टुकड़े

कोलोराडो: अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक विमान के इंजन में आग लग गई. जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लेकिन इस बीच उसका एक इंजन पूरी तरह से जल गया और उसके टुकड़े रिहायशी इलाकों में जाकर गिरे, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई. एक समय लोगों को लगा था कि अचानक कहीं बारिश तो नहीं शुरू हो गई, लेकिन जब इंजन के बड़े बड़े टुकड़े गिरने लगे, तो लोग खुद को बचाने के लिए भागने लगे. 

यूनाईटेड फ्लाइट नंबर 328 के साथ हादसा

ये विमान कोलोराडो के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा था, जिसके इंजन में आग लग गई. हालांकि प्लेन के पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए महज 20 मिनट के भीतर ही इमरजेंसी लैंडिंग करा ली. इस प्लेन में क्रू मेंबर समेत 241 लोग सवार थे. इस हादसे के समय प्लेन में सफर कर रहे एक यात्री ने इंजन के जलने का वीडियो बना लिया. आप भी देखें

VIDEO-

होनोलुलु जा रहा था प्लेन

यूनाइटेड एयरलाइंस का प्लेन डेनवर से होनोलुलु जा रहा था. लेकिन आग लगने की वजह से इंजन के टुकड़े रिहायशी इलाकों में गिरने लगे. फेडरल एविएशन एडिमिस्ट्रेशन ने एक बयान जारी कर कहा कि एफएए के संज्ञान में मलबा गिरने की जानकारी आई है. हमने भी लोगों से अपील की है कि जहां भी इस तरह का मलबा दिखे, प्रशासन को सूचित किया जाए. इसके लिए नंबर भी जारी किया गया है. 

कुछ घरों के सामने भी गिरा बलबा

ब्रूमफील्ड के स्थानीय लोगों ने भी विमान के मलबे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. 

ये भी पढ़ें : Coronavirus: पुणे में लगा Night Curfew, स्कूल-कॉलेज भी 28 फरवरी तक बंद




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here