एनआईटी रायपुर में ट्रेनी इंजीनियर ट्रेनी टेक्नीशियन- I II के लिए 6 वैकेंसी हैं.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), रायुपर में ट्रेनी इंजीनियर, ट्रेनी टेक्नीशियन- I, II के कुल 6 पदों पर भर्तियां होंगी.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 21, 2021, 5:16 PM IST
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 16 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख: 24 फरवरी 2021कुल पदों की संख्या
ट्रेनी इंजीनियर: 2 पद
ट्रेनी टेक्नीशियन: 2 पद
ट्रेनी टेक्नीशियन II ग्रेड: 02 पद
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक, बीसीए, बीएससी, एमटेक, एमसीए या फिर एमएससी की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 24 फरवरी 2021 तक 30 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए. पद अनुसार योग्यता, एक्सपीरियंस और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
कुल सैलरी
इन सभी पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पद अनुसार 7,000 रुपए से लेकर 27,000 रुपए तक प्रति माह सैलरी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें
SSC CGL Tier 2 Result 2021: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
Bihar Board Paper Leak: 10वीं की रद्द हुई सामाजिक विज्ञान परीक्षा, इस तारीख को होगी आयोजित
ऐसे होगा सेलेक्शन
इन पदों पर सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनआईटी की आधिकारिक वेबसाइट http://nitrr.ac.in/ पर विजिट कर जारी नोटिफिकेशन पढ़कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा भरकर सबमिट करें. इसके अलावा फॉर्म की सॉफ्ट कॉपी को पीडीएफ फाइल में कनवर्ट करके, ईमेल के माध्यम से भेजें. उम्मीदवारों को 24 फरवरी शाम 5 बजे तक recrt.ccc@nitrr.ac.in पर ईमेल करना होगा.
भर्ती की आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

