जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 384 लाख रूपये लागत की नल जल योजना का भूमिपूजन किया
भोपाल : रविवार, फरवरी 21, 2021, 23:05 IST

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 3 करोड़ 84 लाख 63 हजार की लागत से स्वीकृत नल जल योजना का इंदौर जिले में सांवेर के ग्राम कम्पेल में भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि और ग्रामीण जन भी मौजूद थे।
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा की हर घर में शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश स्तर पर सांवेर विधान सभा क्षेत्र में सबसे पहले परियोजना स्वीकृत हुई है।
श्री सिलावट ने कहा की शुद्ध और साफ पेयजल पीने के लिए उपलब्ध होने से बच्चों और बुजुर्गो का इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा और अशुद्ध पानी से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। लोगों के स्वास्थ को ओर बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। श्री सिलावट ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से सांवेर के प्रत्येक गांव के हर घर में साफ पानी उपलब्ध होगा , नल जल परियोजना के अंतर्गत काम शुरू कर दिया गया है।
अरूण राठौर
Source link

