British woman attacked man, bit it of his tongue and spat it on the floor| Britain: महिला ने पहले शख्स को जबरन Kiss किया फिर Tongue काटकर फेंक दी, अब जिंदगी भर नहीं बोल पाएगा

एडनबर्ग: ब्रिटेन (Britain) निवासी एक शख्स को राह चलते हुए विवाद की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ी. जिस महिला से उसका विवाद हुआ था, उसने हमेशा के लिए उसे गूंगा बना दिया है. इस चौंकाने वाले मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है. वहीं, कोर्ट (Court) ने आरोपी महिला को दोषी करार दे दिया है. दरअसल, महिला ने शख्स की जीभ (Tongue) काटकर सड़क पर फेंक दी थी, जिसे एक पक्षी (Bird) ले उड़ा. इस वजह से जीभ नहीं जुड़ सकी और अब उसे हमेशा के लिए ऐसे ही रहना होगा.   

Seagull ले उड़ा कटी जीभ

एडनबर्ग (Edinburgh) पुलिस के अनुसार, जेम्स मैकेंजी (James McKenzie) कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी 27 वर्षीय बेथनी रेयान (Bethaney Ryan) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. थोड़ी देर तक दोनों में बहस चलती रही, फिर अचानक बेथनी जेम्स पर झपटी और उसे चूमने लगीं. इस दौरान, उन्होंने जेम्स की जीभ (Tongue) को अपने दांतों से दबाकर काट डाला और उसे सड़क पर फेंक दिया. इससे पहले कि जेम्स कुछ समझ पाते पास ही मंडरा रहा एक सीगल (Seagull) उनकी कटी हुई जीभ लेकर उड़ गया.

ये भी पढ़ें -Google Map पर Joleen Vultaggio को मिला नया Island, शेप देख हुईं हैरान

दिया अजीब Reaction

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, एक अगस्त, 2019 की इस घटना की सुनवाई एडिनबर्ग शेरिफ कोर्ट (Edinburgh Sheriff Court) में चल रही थी. जेम्स मैकेंजी की वकील सुजैन डिक्सन ने कोर्ट को बताया कि विवाद के बाद जब जेम्स आरोपी की तरफ बढ़े तो उसने बेहद अजीब प्रतिक्रिया दी. आरोपी ने जेम्स को धक्का दिया और फिर उन्हें किस करने लगी. इसी दौरान, उसने जेम्स की जीभ को अपने दातों से काट डाला. 

नहीं हो सकी Surgery

सुजैन डिक्सन ने अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि बेथनी रेयान की इस हरकत की वजह से जेम्स हमेशा के लिए गूंगे हो गए हैं. उन्होंने कहा कि घटना के बाद खून से लथपथ जेम्स को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी सर्जरी नहीं की जा सकी, क्योंकि कटी हुई जीभ का टुकड़ा उनके पास नहीं था. सभी दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने बेथनी रेयान को जेम्स को धक्का देने, जबरन किस करने और उनकी जीभ काटने का दोषी करार दिया है.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here