मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट रोड के पार्क में वट वृक्ष का पौधा लगाया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट रोड के पार्क में वट वृक्ष का पौधा लगाया


 


भोपाल : सोमवार, फरवरी 22, 2021, 12:38 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट रोड के पास स्मार्ट पार्क में पौध रोपण किया। उन्होंने आज वट वृक्ष का पौधा रोपा और श्रमदान भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 19 फरवरी को अमरकंटक में नर्मदा जयंती पर साल और रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया था। उन्होंने पौधा रोपण के साथ ही प्रतिदिन पौधा लगाने का संकल्प लिया है। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल के मंत्रालय परिसर, नसरुल्लागंज (जिला सीहोर) के शासकीय महाविद्यालय और होशंगाबाद के विश्राम गृह परिसर में पौधे रोपे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में चीकू ,सप्तपर्णी और सीता अशोक के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ ही मंत्री गण और विधायक गण ने भी पौधे रोपे थे।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here