अबुजा (नाइजीरिया): नाइजीरिया (Nigeria) में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जा रहा वायु सेना का एक विमान (King Air 350) हवाई अड्डे के पास ही क्रैश (Plane Crash) कर गया. इस घटना में विमान में सवार सभी 7 लोग मारे गए.
रेस्क्यू मिशन पर जा रहा था प्लेन
रिपोर्ट के मुताबिक नाइजीरिया (Nigeria) में 42 लोगों को किडनैप कर लिया गया है. जिन्हें बचाने के लिए नाइजीरियाई वायु सेना ने अपने एक मिलिट्री जेट ( King Air 350) को रेस्क्यू मिशन पर Minna शहर भेजना था. यह शहर नाइजीरिया की राजधानी अबुजा (Abuja) से करीब 130 किमी दूर है.
टेक ऑफ के बाद ही आ गई गड़बड़ी
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार मिलिट्री जेट ( King Air 350) ने रविवार को अबुजा (Abuja) से Minna शहर के लिए उड़ान भरी. विमान में वायु सेना के 7 लोग सवार थे. टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही विमान के इंजन में खराबी आने लगी. इसे देखते हुए पायलट ने जहाज को मोड़ा और अबुजा एयरपोर्ट पर दोबारा से लैंड कराने की कोशिश की.
इमरजेंसी लैंडिंग नहीं करा पाया पायलट
दो बार कोशिश करने के बाद भी पायलट इमरजेंसी लैंडिंग करने में असफल रहा. जिसके बाद एयरपोर्ट के पास ही विमान जोरदार आवाज के साथ क्रैश (Plane Crash) हो गया. जमीन पर टकराते ही विमान में आग लग गई और वह कई टुकड़ों में बंट गया. नाइजीरियाई वायु सेना के एयर वाइस मार्शल Ibikunle Daramole ने ट्वीट कर घटना में 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की.
AIRCRAFT ACCIDENT
This is to confirm that a Nigerian Air Force (NAF) Beechcraft KingAir B350i aircraft crashed while returning to the Abuja Airport after reporting engine failure enroute Minna. First responders are at the scene. Sadly, all 7 personnel on board died in the crash
— Air Vice Marshal Ibikunle Daramola (@KunleDaramola3) February 21, 2021
प्लेन क्रैश होते देख लोगों की निकली चीख
एयरपोर्ट पर अपने सामने ही विमान को क्रैश (Plane Crash) होते देख वहां मौजूद सैकड़ों पैसेंजर्स की चीखें निकल गई. घटना की जानकारी मिलती ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक विमान पूरी तरह खत्म हो चुका था. नाइजीरिया वायु सेना ने पूरी घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं.
LIVE TV

