Pudducherry : BJP allies not to stake claim to form government, President rule to be imposed – पुदुच्चेरी में BJP, सहयोगी दल नहीं करेंगे सरकार बनाने का दावा, लगेगा राष्ट्रपति शासन : सूत्र

पुदुच्चेरी में BJP, सहयोगी दल नहीं करेंगे सरकार बनाने का दावा, लगेगा राष्ट्रपति शासन : सूत्र

नई दिल्ली:

पुदुच्चेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद अब वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी दल वहां पर सरकार बनाने का दावा नहीं करेंगे. वहां, राष्ट्रपति शासन ही लगाया जाएगा. बता दें, पुदुच्चेरी में कांग्रेस के कई विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आ गई.  इसके बाद विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी के इस्तीफे के कारण सोमव़ार को पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिर गई। हाल ही में कई कांग्रेस विधायकों और बाहर से समर्थन दे रहे द्रमुक के एक विधायक के इस्तीफे के कारण केन्द्रशासित प्रदेश की सरकार अल्पमत में आ गई थी.

यह भी पढ़ें

Newsbeep


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here