Dangerous food combinations: Ayurveda Diet Tips : आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी एक साथ न खाएं ये चीजें, बन जाती हैं जहर के समान – foods that you should not eat together, according to ayurveda

आयुर्वेद के अनुसार, ऐसे कई पदार्थ हैं जो एक साथ खाने से हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक बन सकते हैं । आयुर्वेद के अनुसार खाना और खाने के समय का सही से पालन करना बेहद लाभदायक साबित हुआ है। हमें पता भी नहीं चलता और ये खाना शरीर के अंदर जाकर हमें कई मायनों में बहुत नुकसान पहुंचाता है।

यह उस खराब हो गए या सड़े हुए खाने से कम नहीं है जो हम बचने के बाद या खराब होने के बाद बाहर फेंक देते हैं। जिस तरह से कभी-कभी यह खाना जानवरों को नुकसान पहुंचाता है, हमारे लिए भी उतना ही खतरनाक है।

​आयुर्वेद सिखाता है स्वाद भी, सेहत भी

हमें खाने में अलग-अलग तरह की चीजें खाना बेहद पसंद होता है। चाहे वह एक साथ ही क्यों ना मिल जाए, लेकिन यह थोड़ा अटपटा लग सकता है क्योंकि कई ऐसी चीजें होती हैं, जो हम एक साथ नहीं खा सकते। अक्सर आपने लोगों को या स्पेशलिस्ट को यह कहते हुए सुना होगा कि एक साथ यह ना खाएं, एक साथ वह ना खाएं। इसका मतलब खाने में ऐसी कई चीजें होती हैं जो एक साथ या एक ही समय पर नहीं खाना चाहिए। कई चीजें तो ऐसी होती हैं जो एक साथ खाने से काफी नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।

चाय के साथ गलती से भी न खाएं ये 6 चीजें, वरना बना देंगी इन बीमारियों का मरीज

आज हम बात करेंगे ऐसी ही कुछ खाने की चीजों की, जो भूलकर भी एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए…

घी और शहद:

घी और शहद कभी साथ में नहीं खाना चाहिए। यहां तक कि पानी में मिलाकर भी शहद और घी का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। घी या तेल या मक्खन में शहद जहर बन जाता है। एक तो शहद की तासीर गर्म होती है। इसे किसी गर्म चीज के साथ नहीं खाना चाहिए नहीं, तो ये हमारे लिए पेट की समस्या पैदा कर देता है।

मीट व मछली के साथ भी शहद :

मीट व मछली के साथ भी शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। शहद का इनके साथ सेवन करने से हमारे शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते है। इससे दृष्टिहीनता व कानो पर भी असर हो सकता है और हमें सुनना भी बंद हो सकता है।

40 के बाद पुरुषों की सेहत गिरने लगती है डाउन, भूल कर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

शहद और मूली:

शहद के साथ मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे भी हमारे शरीर के टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं। इससे बॉडी पार्ट्स खरब होने के चान्सेस ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसलिए मूली के साथ शहद का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए।

शहद और दही:

शहद को कभी भी दही में मिलकर नहीं खाना चाहिए। इससे गैस, एलर्जी और किसी भी तरह की स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा आप चीनी के साथ कभी भी शहद न खाये। चीनी के साथ शहद को खाना ऐसा होगा जैसे अमृत के साथ ज़हर को खाना।

​इसके अलावा इन्‍हें भी एक साथ मिलाकर न खाएं:

  • मछली के साथ काली मिर्च कभी नहीं खानी चाहिए। मछली खाने के बाद काली मिर्च खाने से नुकसान होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं।
  • तिल के साथ कभी भी पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से डायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • 10 दिन तक यदि कांसे के बर्तन में घी रख दी गई है, तो उसके बाद उस घी को नहीं खाना चाहिए।
  • पीले छतरी वाले मशरूम को सरसों के तेल में नहीं पकाना चाहिए और ना ही खाना चाहिए।
  • ठंडे पानी के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, खीरा, जामुन और मूंगफली कभी नहीं खानी चाहिए।

​ये चीजें भी एक साथ हैं जहर समान

  • खीर के साथ सत्तू, शराब, खटाई और कठहल का सेवन कभी नहीं करना चाहिए।
  • पके हुए चावल के साथ सिरका नहीं खाना चाहिए। इसके परिणाम घातक हो सकते हैं।
  • दही और खट्टे फल एक साथ कभी नहीं खाने चाहिए। इसमें अलग-अलग एंजाइम मौजूद होते हैं, जिससे ये दोनों एक साथ पचाने में मुश्किल होता है।
  • अगर हम देखें तो दही और मछली की तासीर एकदम अलग अलग है, मतलब कि दही ठंडा है और मछली गरम होती है।
  • अक्सर लोगों को पूरी या पराठे के साथ दही खाना बेहद पसंद होता है, लेकिन तली और भुनी चीजों को दही के साथ नहीं खाना चाहिए। दही में मौजूद एंजाइम फैट को पचाने में दिक्कत पैदा करता है।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here