अमरकंटक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर लाइन का कार्य अंतिम चरण में


अमरकंटक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर लाइन का कार्य अंतिम चरण में


 


भोपाल : बुधवार, फरवरी 24, 2021, 17:35 IST

मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास निधि से मध्यप्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट   कंपनी द्वारा अमरकंटक नगर के विकास के लिये अनेक कार्य करवाये जा रहे हैं। अमरकंटक को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। अमरकंटक में सभी घरों के सीवेज के ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर लाइन का कार्य अंतिम चरण में है। अमरकंटक के रामघाट में स्टोनपिचिंग का कार्य प्रगति पर है। रामघाट के गहरीकरण के साथ ही नगर के सौन्दर्यीकरण का कार्य भी चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीताराम बाई आश्रम से माई की बगिया तक और इन्द्र दमन तालाब से पुष्कर नयन के मार्ग सहित नगर की नव-निर्मित कुल 10 सड़कों का लोकार्पण किया जा चुका है। रामघाट में दुकानें और मेकल पार्क में योग प्लेटफार्म भी लोकार्पित कर दिया गया है।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here