मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर का दौरा कार्यक्रम


मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर का दौरा कार्यक्रम


 


भोपाल : बुधवार, फरवरी 24, 2021, 20:00 IST

पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर 25 फरवरी 2021 को दोपहर 2 बजे भोपाल से छतरपुर के लिये प्रस्थान करेंगी। सुश्री ठाकुर दोपहर 2:40 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक गेटवे रिट्रीट पर रूकेंगी। रात्रि 8 बजे सुश्री ठाकुर छतरपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। तत्पश्चात चित्रकूट जिला सतना के लिये प्रस्थान करेंगी। सुश्री ठाकुर रात्रि विश्राम चित्रकूट में करेंगी।

मंत्री सुश्री ठाकुर 25 एवं 26 फरवरी 2021 को चित्रकूट दीनदयाल शोध संस्थान के स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम पश्चात 27 फरवरी को सायं 5 बजे चित्रकूट से मैहर जिला सतना के लिये प्रस्थान करेंगी एवं मैहर में रात्रि विश्राम करेंगी।

मंत्री सुश्री ठाकुर 28 फरवरी को प्रात: 8 बजे मैहर में माँ शारदा देवी के दर्शन करेंगी। प्रात: 9:30 बजे मैहर में रामविलास पैलेस जामुनिया सरकार के स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके पश्चात ग्राम पूर्वाफाल जिला रीवा के लिये प्रस्थान करेंगी। मंत्री सुश्री ठाकुर दोपहर 12 बजे ग्राम पूर्वाफाल में पर्यटन निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसी दिन सुश्री ठाकुर साँची गेटवे रिट्रीट जिला रायसेन जाएगी और रात्रि में भोपाल पहुँचेंगी।


अनुराग उइके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here