
नई दिल्ली:
Stock Market Updates : शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार जबरदस्त गिरावट के साथ खुला है. घरेलू बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 900 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई है. वहीं, निफ्टी भी 14,800 के लेवल पर पहुंच गया है. 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में खुले हैं.
यह भी पढ़ें
ओपनिंग के वक्त सेंसेक्स में 917.24 अंकों यानी 1.80 फीसदी की गिरावट आई थी, जिसके बाद BSE सेंसेक्स 50,122.07 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं NSE निफ्टी में 267.80 अंकों यानी 1.77 फीसदी की गिरावट आई और इंडेक्स 14,829.60 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.
फाइनेंशियल और PSU बैंकिंग सेक्टरों में भारी गिरावट देखी जा रही हैं. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह गिरावट कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आई है. आज एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है. न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स में गिरावट आने का असर एशियाई और घरेलू बाजारों में दिख रहा है. ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX में भी शुरुआती कारोबार में 200 अंकों की गिरावट देखी गई थी. जापान का निक्केई भी 225 अंक नीचे था.
बता दें कि मार्केट में गिरावट तब देखी जा रही है, जब आज मार्केट क्लोजिंग के बाद NSO यानी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय 2020-21 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जारी करने वाला है. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था इसते पहले की दो तिमाहियों में कॉन्ट्रेक्शन देखने के बाद तीसरी तिमाही में ग्रोथ देख सकती है.
Source link

