what is the best food to flush out your bowels: Colon Detox: पेट में जमी गंदगी से भी होती हैं तमाम बीमारियां, वेस्‍ट निकालने के लिए अपनाएं ये तरीके – natural ways to cleanse your colon with remedies and prevention tips

हम जो खाना खाते हैं वह जब मलाशय से नहीं निकल पाता, तो कोलोन में ही जमा हो जाता है। यदि आपका पेट ठीक प्रका से साफ नहीं होता तो, आपको कोलोन इंफेक्शन होने का भी खतरा हो सकता है। यह वेस्‍ट मटीरियल यदि लंबे समय तक पेट में पड़ा रहे तो टॉक्‍सिक हो सकता है और आपकी हेल्‍थ को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इन टॉक्‍सिक पदार्थों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है।

यदि आप इन्‍हें बाहर निकालेंगे तो आपका मेटाबॉलिज्‍म बढ़ेगा और आप अंदर से स्‍वस्‍थ और सुंदर बनेंगे। कई लोगों को पेट साफ न होने की वजह से मुंहासे आदि हो जाते हैं, जो कि इससे बिल्‍कुल ठीक हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप अपने सिस्‍टम को साफ कर सकते हैं।

कोलोन की सफाई रखने से होने वाले फायदे

वजन कम करने में मदद मिलती है।
आपके समग्र मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज में सुधार।
पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

कोलोन की सफाई के लिए घरेलू उपचार

गार्सीनिया कंबोगिया

गार्सीनिया कंबोगिया (Garcinia Cambogia) आपकी भूख को दबाता है और आपके चयापचय को बढ़ाता है। यह न केवल आपके शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, बल्कि शरीर के वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। आप गार्सिनिया कंबोगिया को अपने दैनिक आहार में भी शामिल कर सकते हैं। इसे 1 से 2 बार रोजाना लेने से पेट साफ हो जाएगा।

पाचन शक्ति मजबूत रखनी है तो रखें आंतों का खयाल

सेब का जूस

सेब में पेक्टिन (फाइबर) अघुलनशील और घुलनशील गुण होते हैं। यह आपके मल को भारी बनाने में मदद करता है और इसे पास करना आसान बनाता है। यह आपके वजन घटाने के प्रयासों में सहायता कर सकता है। इसके अतिरिक्त, सेब पेट के कैंसर की कोशिकाओं के विकास को भी सकता है। इसका उयोग करने के लिए 1 सेब लें और 1 कप पानी के साथ ब्‍लेंड कर लें। फिर इसको छान लें या फिर ऐसे ही पी जाएं। ऐसा आपको रोजाना करना होगा।

लेमन डिटॉक्स ड्रिंक

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो चयापचय को बढ़ाता है और शरीर से गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू एक प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट है, जो आपके शरीर को फ्री रैडिकल्‍स से बचाता है। एक अध्ययन के अनुसार, लेमन डिटॉक्स डाइट भी शरीर में वसा को कम कर सकता है। इसे लेने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में, 1/2 नींबू और 1-2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं।

नोट: चूंकि नींबू अम्लीय होता है और दांतों पर असर डाल सकता है, इसलिए इसे रोकने के लिए नींबू के सेवन के बाद अपने मुंह को सादे पानी से कुल्ला करना न भूलें।

इरफान को हुई थी ये बीमारी इसलिए कोलन को साफ करने के लिए खाएं ये फूड्स

दही

दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है, जो आंत के हेल्‍दी बैक्‍टीरिया का ख्‍याल रखता है। इससे पाचन की समस्‍या दुरुस्‍त होती है। दही का दैनिक सेवन आपके शरीर में प्रोबायोटिक्स के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है, जो बदले में, आंत को शुद्ध करने में मदद कर सकता है। प्रतिदिन 1 से 2 बार बिना चीनी या फल के सादा दही लें।

कच्ची सब्जी का जूस

कच्ची सब्जियों से निकाला गया जूस पीना आपके कोलन को साफ करने और आपके शरीर को डिटॉक्स करने में काफी मददगार है। इसकी के साथ यह वेट को भी बैलेंस करने में मदद करता है। दिन में कई बार आपको अपनी डाइट में पालक, चुकंदर, गाजर, टमाटर और ककड़ी का रस पीना चाहिए।

नोट: डिब्बाबंद या तैयार किए गए रस से बचें, क्योंकि उनमें पोषक तत्वों और खनिजों की कमी होती है।

सेब का सिरका

एप्पल साइडर विनेगर में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो आंत और मलाशय के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। एप्‍पल साइडर विनेगर में एसिटोबैक्टर नामक बैक्टीरिया की उपस्थिति होती है, जो पाचन में सहायता करता है और आपके पेट के लिए उचित कार्य करता है। यह पेट में एसिड नहीं बनने देता और वजन कम करने में मदद करता है।

इन जरूरी बातों का भी रखें ख्‍याल

जितना हो तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।
तंबाकू के सेवन से बचें।
शराब का सेवन कम करें।
50 वर्ष की आयु के बाद, नियमित हेल्‍थ चेकअप करवाएं खासतौर पर कोलोन कैंसर के लिए।
फाइबर, अनाज, साबुत अनाज, चोकर, दलिया, फल, और सब्जियों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। यह आपके मल त्याग को बढ़ाने और पेट के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
कोलन इंफेक्शन से बचाने में मदद करेंगी यह ड्रिंक्स

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here