
प्रतिकात्मक तस्वीर.
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,752 नए मामले सामने आए जो पिछले 30 दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं. देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,10,96,731 हो गई है. इससे पहले, 29 जनवरी को संक्रमण के 18,855 नए मामले सामने आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, 113 और संक्रमितों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,57,051 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 1,64,511 हो गई है जो कुल मामलों का 1.48 प्रतिशत है. देश में अब तक कुल 1,07,75,169 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. लोगों के संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.10 फीसदी है. कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे.
Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,752 नए मामले सामने आए जो पिछले 30 दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं. देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,10,96,731 हो गई है. इससे पहले, 29 जनवरी को संक्रमण के 18,855 नए मामले सामने आए थे.
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के बाद परिवारों को स्वास्थ्य से जुड़ी आपात स्थिति से राहत के लिए बीमा सबसे पसंदीदा वित्तीय उत्पाद बन गया है. टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के एक सर्वे के अनुसार अब अधिक संख्या में लोग अगले छह माह में बीमा उत्पादों में निवेश की तैयारी कर रहे हैं.
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के करीब 96 प्रतिशत लोगों की आमदनी में कमी आई है. राज्य में ‘अन्न अधिकार अभियान’ के तहत किए गए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है.
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि निजी अस्पताल कोविड-19 टीके की प्रति खुराक के लिए 250 रुपये तक का शुल्क ले सकते हैं. देश में एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण करने की तैयारी चल रही है.
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 240 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,12,419 हो गई है.
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, भारत ने शनिवार को कहा कि यदि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्य कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये बौद्धिक संपदा (आईपी) के कुछ प्रावधानों में ढील देने में असफल होते हैं, तो यह वैश्विक वृद्धि और लोगों के जीवनयापन को प्रभावित करेगा.
Source link

