Delhi Coronavirus Update: 197 new COVID cases reported, one patient dies

दिल्ली में कोरोना के 197 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है. दिल्ली में रविवार को समाप्त 24 घंटों में कोरोना के 197 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई. दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 98.08% है और एक्टिव मरीज़ 0.2% हैं. डेथ रेट 1.71% है और पॉजिटिविटी रेट 0.34% है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली में रविवार को समाप्त 24 घंटे में कोरोना के 197 नए मामले सामने आए हैं. अब तक कुल मामले 6,39,289 हो गए हैं. इन 24 घंटों में 168 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 6,27,044 मरीज ठीक हो चुके हैं. इन 24 घंटों में एक मरीज की मौत हुई. कोरोना से अब तक कुल 10,910 मौतें हो चुकी हैं.

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले 1335 हैं. उक्त 24 घंटों में दिल्ली में 57,772 टेस्ट हुए. अब तक कुल 1,23,80,699 टेस्ट हो चुके हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here