बतौर वित्त मंत्री भूपेश बघेल बजट पेश करेंगे.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की भूपेश बघेल सरकार (Bhupesh Baghel Government) अपने कार्यकाल का तीसरा बजट (Budget) सोमवार को पेश करेगी.
प्रश्न उठाते ही विपक्ष का साथ संतराम नेताम को मिला. बीजेपी से विधायक अजय चंद्राकर समेत नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मांग की कि विधायक दल समिति की जांच करे. कांग्रेस सदस्य ने खुद भ्रष्टाचार का मसला उठाया है. हालांकि इसके जवाब में आजाक मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा
कोई भ्रष्टाचार नहीं है. क्योंकि कोई भुगतान ही नहीं हुआ है तो भ्रष्टाचार कैसे हुआ. जहां तक पत्र का सवाल है तो मैं इस विषय को देखता हूं. मंत्री ने सचिव स्तर के अधिकारी द्वारा जांच कराने की घोषणा सदन में की.
8 फरवरी को पेश किया था पहला बजटबता दें कि दिसंबर 1018 में बनी भूपेश सरकार ने अपना पहला बजट 8 फरवरी 2019 को पेश किया था. ये 95 हजार 899 करोड़ का बजट था. इसके बाद 3 मार्च 2020 को कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया था. बतौर वित्त मंत्री भूपेश बघेल ने 1 लाख 2 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. आज कार्यकाल का तीसरा बजट सीएम भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री पेश करेंगे.

