मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाया पारिजात का पौधा


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाया पारिजात का पौधा


 


भोपाल : सोमवार, मार्च 1, 2021, 17:15 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में आज पारिजात हरसिंगार का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट रोड पर स्मार्ट रोड उद्यान में पौधारोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से अनुरोध किया कि परिवार के शुभ अवसरों, जैसे जन्म, वर्षगांठ आदि पर पौधे लगाएँ। पौधा-रोपण के अवसर पर उज्जैन के सांसद श्री अनिल फिरोजिया भी उपस्थित थे।

हरसिंगार उत्तम औषधि भी

हरसिंगार का पौधा बहुत ही उत्तम औषधि है। हरसिंगार (पारिजात) पाचन तंत्र, पेट के कीड़े की बीमारी, बुखार, लीवर विकार सहित अन्य कई रोगों के उपचार में उपयोगी होता है। इसके पत्ते को उबाल कर बनाया गया काढ़ा पीने से बरसों पुराना घुटनों का दर्द ठीक हो जाता है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here