वयोवृद्ध नर बाघ हुआ अस्वस्थ


वयोवृद्ध नर बाघ हुआ अस्वस्थ


समुचित उपचार किया गया शुरू
 


भोपाल : बुधवार, मार्च 3, 2021, 17:48 IST

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में वयोवृद्ध नर बाघ ‘मुन्ना” अस्वस्थ है। वन्य-प्राणी चिकित्सक द्वारा किये गये स्वास्थ्य परीक्षण से पता चला है कि बाघ के पिछले पैरों में कमजोरी है, जिसमें लकवे की संभावना भी बताई जा रही है। वयोवृद्ध नर बाघ की उम्र तकरीबन 19 साल है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि चिकित्सक द्वारा बाघ पर विशेष निगरानी रखी जाकर यथोचित उपचार शुरू कर दिया गया है। बाघ ने 2 मार्च को सामान्य भोजन भी नहीं लिया।

उल्लेखनीय है कि नर बाघ ‘मुन्ना” सामान्य वन मण्डल पश्चिम मण्डला से रेस्क्यू कर 24 अक्टूबर, 2019 को वन विहार लाया गया था।


ऋषभ जैन 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here