Indian national sustained injuries in firing of Nepal Police at Indo-Nepal border, later died in UP – नेपाल पुलिस की गोली से भारतीय नागरिक की मौत, दूसरा लापता, तलाश जारी

नेपाल पुलिस की गोली से भारतीय नागरिक की मौत, दूसरा लापता, तलाश जारी

पुलिस ने कहा है कि वह हालात पर नजर बनाए हुए है और इलाके में गश्त कर रही है.

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश):

पीलीभीत में सीमा पर नेपाल पुलिस (Nepal Police) की फायरिंग में एक भारतीय युवक की मौत हो गई है. एक व्यक्ति लापता है. नेपाल पुलिस के साथ तीन लोगों की किसी बात को लेकर झड़प हुई थी. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए हैं. भारत की तरफ से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे हैं. मामला मादक पदार्थ की तस्करी का बताया जा रहा है. 

हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी टिल्ला नंबर चार के गोविंदा सिंह, गुरमीत सिंह, पप्पू सिंह नेपाल के बेलौरी बाजार में किसी काम से गए थे. शाम को वापस लौटते समय नेपाली पुलिस से किसी बात को लेकर उनकी झड़प हो गई.

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here