नारी ही हमारा मान, सम्मान और अभिमान है


नारी ही हमारा मान, सम्मान और अभिमान है – मंत्री श्री पटेल


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान 


भोपाल : सोमवार, मार्च 8, 2021, 20:26 IST

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा भोपाल की महिला परिषद द्वारा आयोजित ‘नारी-तू-नारायणी’ समारोह में महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्री पटेल ने कहा कि हमारे लिये नारी मान-सम्मान और अभिमान है। हम सदैव विपत्ति में देवी के रूप में नारी स्वरूपा की पूजा-अर्चना करते है। इतना ही नहीं जब हम प्रसन्न और खुशहाल होते है तब भी नारी स्वरूप की ही उपासना करते है।

मंत्री श्री पटेल ने अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा महिला परिषद द्वारा आयोजित समारोह में कोरोना काल में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिषद की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना पटेल, उपाध्यक्ष श्रीमती लता हरोड़े, पूर्व पार्षद सुषमा चौहान, जिला अध्यक्ष श्रीमती नीता पटेल, इंदु चौहान, फूलवती सूर्यवंशी और अन्य पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नारी शक्ति मौजूद थी।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here