डाक विभाग में 10वीं पास के लिए बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन India Post Recruitment 2021 for GDS branch post manager and assistant branch post manager notification released for 1137 post

 भारतीय डाक विभाग छत्तीसगढ़ सर्किल में निकली हैं 1137 भर्तियाँ

भारतीय डाक विभाग छत्तीसगढ़ सर्किल में निकली हैं 1137 भर्तियाँ

भारतीय डाक विभाग दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1137 पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है. आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तारीख 7 अप्रैल 2021 है.

India Post Recruitment 2021 for GDS, BPM Posts: भारतीय डाक विभाग छत्तीसगढ़ सर्किल में डाक सेवक, ब्रांच पोस्ट मैनेजर व असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मैनजर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1137 पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है. आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तारीख 7 अप्रैल 2021 है.

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 8 मार्च 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख: 7 अप्रैल 2021कुल पद
कुल 1137 पदों पर भर्तियां निकली है.

तीन पोस्ट के लिए भर्ती की जाएगी
ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM),
असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)
ग्रामीण डाक सेवक (GDS)

शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने वाला उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार को साइकिल चलाना भी आना चाहिए. यदि किसी को बाइक चलानी आता है तो उसे भी साइकिल चलाने की योग्यता में दक्ष माना जाएगा.

आयु सीमा
आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 100 रुपए एससी-एसटी और दिव्याकों के लिए: कोई आवेदन शुल्क नहीं

कुल सैलरी
बीपीएम पद के लिए 12,000 रुपए
एबीपीएम व डाक सेवक के लिए 10,000 रुपए (4 घंटे की सेवा के लिए)

भर्ती प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यार्थियों को कोई भी परीक्षा नहीं देना होगा. बल्कि शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को डायरेक्ट डाकुमेंट वेरीफिकेशन और ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा.

भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

आवेदन करने के लिए क्लिक करें



सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here