बंगाल चुनाव स्टार प्रचारकों की सूची से छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं के नाम नहीं होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है
Chhattisgarh News: बंगाल चुनाव स्टार प्रचारक में छत्तीसगढ़ बीजेपी को जगह नहीं मिलने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मैं इस पर क्या टिप्पणी कर सकता हूं, यह आला कमान का निर्णय है.
बंगाल चुनाव स्टार प्रचारक में छत्तीसगढ़ बीजेपी को जगह नहीं मिलने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मैं इस पर क्या टिप्पणी कर सकता हूं, यह आला कमान का निर्णय है.
आपको बता दें कि बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इस सूची में छत्तीसगढ़ के एक भी नेता को स्थान नहीं मिलने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने पहले ट्वीट फिर न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा कि 15 सालों तक मुख्यमंत्री और मंत्री रहने वाले एक भी नेता इस लायक नहीं हैं कि स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हो सकें, जबकि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से करीब आधा दर्जन नेताओं को शामिल किया गया है.
इसके साथ ही यह भी कहा कि बीजेपी सरकार में उनके नेता मंत्री 15 सालों तक भ्रष्टाचार में डूबे रहे इसलिए उन्हें आला कमान इस लायक ही नहीं समझती. कांग्रेस के तंज पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दो टूक कहा कि मैं इस बारे में क्या टिप्पणी कर सकता हूँ यह निर्णय आला कमान का है.

