जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने सपत्नीक वेक्सीन लगवाई
भोपाल : बुधवार, मार्च 10, 2021, 20:38 IST

जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सपत्नीक एम.वाय. अस्पताल इंदौर पहुँचे और अपना नंबर आने पर उन्होंने आम लोगों की तरह ही वेक्सीन लगवाई। वेक्सीनेशन के बाद वे आधा घंटा नियम के अनुसार वेटिंग रूम में रुके और अन्य लोगों से चर्चा भी की। उन्होंने इन्दौर की जनता से अपील की कि जो लोग 60 वर्ष से ऊपर है, ऐसे सभी लोग वेक्सीनेशन करवायें।
अरूण राठौर
Source link


