कृषि मंत्री श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ
विभिन्न आयोजनों में हुए सम्मिलित
भोपाल : गुरूवार, मार्च 11, 2021, 20:31 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुभकामनाएँ और बधाई दी। मंत्री श्री पटेल गुरुवार को भोपाल एवं हरदा के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हुए। विभिन्न स्थलों पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंत्री श्री पटेल गुरुवार सुबह बागसेवनिया के निकट अमरनाथ धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा आयोजित साईं पालकी यात्रा में सम्मिलित हुए। इसके बाद कृषि मंत्री हरदा के लिए रवाना हुए और रेहटी- नसरुल्लागंज के बीच रामगढ़ स्थित शिव मंदिर में रुके। मंदिर में उन्होंने भगवान का रुद्राभिषेक किया। इसके पश्चात श्री पटेल हरदा के सिद्धेश्वर भगवान की पालकी यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने हरदा की ड्रीमलैंड कॉलोनी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पौध-रोपण कर लोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा-से-ज्यादा पौधे लगाने और पर्व-त्योहारों पर पौध-रोपण की परंपरा विकसित करने का आह्वान किया।
अलूने
Source link

