यह घटनाएं राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है.
उन्होंने बताया कि सिंह ने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के तय दिशा निर्देश के तहत आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना है.
ठोकने ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘‘राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है. राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र के बठेना गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की घटना हुई है. वहीं, दो माह पहले उनके क्षेत्र खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इन मामलों में अपराधी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. यह घटनाएं राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है.’’
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे
उन्होंने बताया कि सिंह ने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के तय दिशा निर्देश के तहत आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना है. संगठनात्मक मजबूती के साथ राज्य की तानाशाह सरकार के खिलाफ रणनीतिक प्रहार करने की दिशा में कार्ययोजना बना कर काम करना है. ठोकने ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस दौरान कहा कि सरकार सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे पाई. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है. इसका नतीजा है कि अब सरकार के पास जवाब नहीं हैं. राज्य की विफल सरकार जनता के हित से जुड़े सवालों का जवाब देने से बचने के लिए समय से पूर्व सत्रावसान कर भाग चुकी है. कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है. उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश तथा राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे.

