छत्तीसगढ़ में आईईडी लगाते वक्त जोरदार धमाका, एक नक्सली की मौके पर मौत- Raipur Strong explosion in IED in Chhattisgarh death of a naxalite on the spot NODBK

 पी सुंदरराज ने बताया कि पदम गायथापाड़ा गांव के नजदीक बारूदी सुरंग बिछा रहा था तभी यह धमाका हुआ. (कॉन्सेप्ट इमेज)

पी सुंदरराज ने बताया कि पदम गायथापाड़ा गांव के नजदीक बारूदी सुरंग बिछा रहा था तभी यह धमाका हुआ. (कॉन्सेप्ट इमेज)

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) पी सुंदरराज ने बताया कि पश्चिम बस्तर डिविजन के मिरतुर पुलिस थाने (Miratur Police Station) के अंतर्गत बछपाल-हरपाल गांव के रास्ते में शनिवार को नक्सली विस्फोटक लगा रहे थे.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले (Bijapur District) में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाते समय उसमें विस्फोट होने से एक नक्सली की मौत हो गई. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) पी सुंदरराज ने बताया कि पश्चिम बस्तर डिविजन के मिरतुर पुलिस थाने (Miratur Police Station) के अंतर्गत बछपाल-हरपाल गांव के रास्ते में शनिवार को नक्सली विस्फोटक लगा रहे थे तभी यह धमाका हो गया. उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक नक्सली कमांडर सुनील पदम की धमाके में मौत हो गई. पी सुंदरराज ने बताया कि पदम गायथापाड़ा गांव के नजदीक बारूदी सुरंग बिछा रहा था तभी यह धमाका हुआ.

आईईडी लगाने में महारत हासिल थी
उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर हुई इस घटना के बाद पदम के साथी मौके से फरार हो गए. पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल ने इलाके की तलाशी ली और नक्सली का शव बरामद किया. उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि पदम बैरामगढ़ क्षेत्र माओवादी समिति में सक्रिय था और खबर है कि उसे आईईडी लगाने में महारत हासिल थी.

 जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुएवहीं, शुक्रवार को खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी. हालांकि, इस बार मुठभेड़ में फोर्स को किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं हुआ. बल्कि उल्टे नक्सलियों को पीठ दिखाना पड़ा. बताया जा रहा है कि गुरुवार को मर्दापाल थाना से जिला बल थाना और डीआरजी की संयुक्त टीम ग्राम खड़पड़ी, आदवाल, पदनार, मंगवाल और टेकापाल इलाके में गश्त पर निकली थी. इसी दौरान आदवाल के टोंडाबेड़ापारा इलाके में घात लगाए नक्सलियों ने सर्चिंग दल पर फायरिंग कर दी. जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुए.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here