Man charged in US Capitol riot had a Hitler mustache coworkers told investigators | हिटलर जैसी मूछें रखता था कैपिटल हिल्स हिंसा का आरोपी, यहूदियों को नाश्ते में खाने की थी चाह

वॉशिंगटन: अमेरिका की कैपिटल हिल्स हिंसा (Capitol Hill Violence) में शामिल होने के आरोप में एक ऐसे शख्स को पकड़ा गया है जो कट्टर नाजी समर्थक है और हिटलर जैसी मूछें रखता है. उसके साथ काम करने वाले लोगों ने फेडरल जांच एजेंसी को इस बारे में जानकारी दी है. तीस वर्षीय इस आरोपी का नाम टिमोथी हेल कुसलेन्नी है और वह नौसेना बेस पर काम करता था.

कट्टर नाजी समर्थक

एजेंसियों ने कोर्ट को बताया कि 30 साल का कुसनेल्ली 6 जनवरी को कैपिटल हिल्स में हुई हिंसा में शामिल था. इससे पहले तक वह नेवी के एक बेस पर बतौर सिक्योरिटी कॉन्ट्रैक्टर काम करता था. जांच एजेंसी ने शुक्रवार को कोर्ट में यह भी बताया कि आरोपी श्वेतों को श्रेष्ठ मानता है और यहूदियों के लिए उसके दिल में काफी नफरत है. एजेंसियों को उसके फोन से नाजी समर्थक कार्टून भी मिले हैं.

कोर्ट में आरोपी की जो तस्वीरें पेश की गईं हैं उनमें वह हिटलर जैसी मूछ रखे हुए है. साथ ही उसने महिलाओं, अश्वतों और अल्पसंख्यकों को लेकर विवादित बयान भी दिए थे. उसके एक सहकर्मी ने एजेंसी को बताया, ‘टिमोथी कुसनेल्ली यहूदियों को मारकर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में खाना चाहता था. वह उनको चखना करना चाहता था क्योंकि उसका मानना था कि उनके आंसुओं का स्वाद लाजवाब होगा.’

Capitol Hill Riots: FBI ने किए चौंकाने वाले खुलासे, 170 व्यक्तियों की हुई पहचान

‘ऐसा शख्स समाज के लिए खतरा’

एजेंसी ने बताया कि कुसनेल्ली ने एक वीडियो भी बनाया है जिसमें वह कैपिटल पुलिस अफसर पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा दीवार पर पढ़कर वह अंदर दाखिल होते हुए भी दिख रहा है. ऐसे कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए गए हैं. इस घटना के बाद से कुसनेल्ली को नेवी बेस से सेवामुक्त कर दिया गया है और ऐसी किसी जगह उसकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है.  

अभियोजक पक्ष ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि कुसनेल्ली आम जनता के लिए खतरा है और उसे अगली सुनवाई तक जेल में रखा जाना चाहिए. हालांकि, कुसनेल्ली के वकील जोनाथ जकर ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उनका मुवक्किल श्वेतों को बेस्ट समझने वाले किसी ग्रुप से जुड़ा है.

बता दें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समर्थकों ने 7 जनवरी को कैपिटल हिल्स में जमकर हंगामा किया था. इस हिंसा को लेकर दुनियाभर के देशों में डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना भी हुई थी. 

लाइव टीवी




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here