Korwa tribe land illegal purchase BJP seeks resignation from Amarjeet Bhagat accusation against judge son crime cgpg

बीजेपी से पूरे मामले में राज्यपाल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है.

बीजेपी से पूरे मामले में राज्यपाल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है.

Raipur News: छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat) के जज बेटे पर कोरवा जनजाति की 25 एकड़ जमीन धोखाधड़ी (Fraud) से खरीने का आरोप लगा है. बीजेपी ने राज्यपाल से इस पूरे मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat) के जज बेटे के नाम पर जशपुर में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले कोराव जनजाति की 25 एकड़ जमीन खरीदी के मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी द्वारा जांच कमेटी का गठन और जांच रिपोर्ट के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जांच कमेटी के उपाध्यक्ष देवजी भाई पटेल के साथ राज्यपाल को जांच प्रतिवेदन सौंप उचित कार्रवाई की मांग की है. राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विष्णुदेव साय ने कहा की संरक्षित जनजाति के संयुक्त परिवार को अनुदान दिलाने के नाम पर अंगूठा लगवा कर धोखाधड़ी कर पूरी जमीन खरीद ली गई, जबकि वह जमीन संयुक्त परिवार की एकमात्र जमीन थी.

साथ ही विष्णुदेव साय ने यह भी कहा कि जमीन के दस्तावेजों में कई तरह की गड़बड़ी है, रजिस्ट्री पेपर में चेक का उल्लेख बाद में किया गया है जो बताने के लिए काफी है कि किस तरस से धोखे में रखकर गरीब आदिवासी परिवार की जमीन खरीद ली गई.
 राज्यपाल ने दिया कार्रवाई का आश्वासन: विष्णुदेव साय

राज्यपाल को जांच प्रतिवेदन सौंप कर बाहर निकले विष्णुदेव साय ने बताया कि राज्यपाल ने न केवल उनकी बातों को गंभीरता से सुना बल्कि प्रतिवेदन का फौरी तौर पर अध्ययन भी किया. मामले में जांच करा उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.जब मंत्री अमरजीत भगत का मांगा इस्तीफा

मंत्री पुत्र के नाम पर कोरवा जनजाति की जमीन खरीदी के मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष में मंत्री अमरजीत भगत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से गरीब आदिवासी परिवार पर दबाव डालकर उन्हें धोखे से रखकर माइंस और मिनरल से भरपूर 25 एकड़ जमीन खरीद ली गई /ह बताने के लिए काफी है कि मंत्री इस तरह का काम कर रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष ने पूरे मामले में मंत्री अमरजीत भगत का इस्तीफा मांगा है.
बड़े आंदोलन की तैयारी में बीजेपी

पूरे मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चर्चा में कहा वे इस मसले पर पहले पूरी कमेटी के साथ प्रेस से मुखातिब होंगे और फिर जशपुर जिले में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. बता दें कि बीजेपी मंत्री अमरजीत भगत से जुड़े इस मामले पर शांत होते नहीं दिख रही है.
बिना अनुमति जज नहीं खरीद सकते संपत्ति

अमरजीत भगत के जज बेटे के नाम पर कोरवा जनजाति की खरीदी गई 25 एकड़ जमीन के मामले पर जांच कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने कहा इस पूरे मसले में मंत्री के जज बेटे की भूमिका भी संदिग्ध नजर आती है. क्योंकि कोर्ट रूल के अनुसार जज बिना हाईकोर्ट को सूचना दिए या अनुमति लिए किसी तरह की संपत्ति नहीं खरीद सकता है. देवजी भाई पटेल ने यह मांग की है कि अगर मंत्री पुत्र ने कोर्ट को जानकारी देकर या उनसे अनुमति लेकर जमीन खरीदी है तो वह पत्र सार्वजनिक करें.

मंत्री अमरजीत भगत का पलटवार

जमीन खरीदी के मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राज्यपाल से की गई शिकायत पर टेलिफोनिक चर्चा करते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने दो टूक कहा कि राजनीति में बदनाम करने के हजारों हथकंड़ै होते हैं. अगर बीजेपी को राजनीति करनी है तो फेयर तरीके से मेरे साथ करें. मेरे परिवार के साथ राजनीति करने की ओछी हरकत न करें.. साथ ही यह भी कहा कि अगर मैंने मुंह खोल दिया की किस बीजेपी नेता की किस बेटे-बेटी रिश्तेदार के नाम पर क्या-क्या किया गया है तो इन सब की मुसीबतें खड़ी हो जाएगी.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here