मंत्री श्री सखलेचा टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में निवेश आमंत्रित करने 20 को भीलबाड़ा जाएंगे


मंत्री श्री सखलेचा टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में निवेश आमंत्रित करने 20 को भीलबाड़ा जाएंगे


 


भोपाल : बुधवार, मार्च 17, 2021, 21:28 IST

सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में निवेश आमंत्रित करने के लिए 20 मार्च को राजस्थान के भीलवाड़ा जाएंगे। श्री सखलेचा वहाँ निवेशकों के साथ बैठक कर प्रदेश की उद्योग मित्र पालिसी और अनुकूल वातावरण से अवगत करवाएंगे। विभाग के सचिव और अन्य अधिकारी प्रस्तुतिकरण देंगे।

मंत्री श्री सखलेचा प्रदेश में निवेश लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और कई निवेशक मध्यप्रदेश में टेक्सटाईल इण्डस्ट्री स्थापित करने में रूचि प्रदर्शित कर रहे हैं। मंत्री सखलेचा निवेशको को निवेश के पूर्व मध्यप्रदेश राज्य की उद्योग नीति एवं कार्ययोजना के बारे में जानकारी देंगे।


राजेश बैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here