Bhupesh Baghel thundered in Majuli, the seat of CM Sarbananda, said

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

Assam election 2021: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में धुंआधार चुनाव प्रचार में जुटे हैं. गुरुवार को उन्होंने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के विधानसभा क्षेत्र माजुली सभा की. सोनोवाल पर जमकर बोला हमला.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने असम पहुंचे हैं. गुरुवार को वह असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के विधानसभा क्षेत्र माजुली पहुंचे और सभा को संबोधित किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर सीएम सर्वानंद को घेरते हुए कहा कि “अगर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल जी को लगता है कि मैं उनकी विधानसभा में जाऊंगा और वह मेरी सभा में बिजली कटवाकर कांग्रेस की आवाज रोक लेंगे तो शायद अभी वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं जानते.असम में कांग्रेस के पक्ष में उठ रही आवाजें आप नहीं रोक पाएंगे.”

उन्होंने माजुली विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजीव लोचन पेगु जी के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री यहीं से विधायक हैं. लेकिन क्षेत्र की जनता उनकी अकर्मण्यता से त्रस्त है. जनता ने संकल्प लिया है कि भाजपा की विदाई तय है. आज असम की ढेमाजी विधानसभा में आयोजित आमसभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र सोनवाल के पक्ष में मतदान करने हेतु जनता से अपील की.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 13 मार्च से असम के चुनावी दौरे पर हैं और हर रोज दो चुनावी रैलियां कर रहे हैं. वह रात को प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क भी कर रहे हैं. 14 मार्च को उन्होंने भाजपा के खिलाफ डिब्रूगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य की भाजपा सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किया था. इसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे.

भूपेश बघेल ने कहा कि असम में सिंडिकेट की सरकार चल रही है। कोयला तस्करी सिंडिकेट, रेत सिंडिकेट, सुपारी सिंडिकेट, गौ तस्करी सिंडिकेट; ये सरकार सिंडिकेटों को बचाने का काम कर रही है. ऐसी सरकार को इस बार सरकार उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here