आकांक्षा योजना से इस वर्ष जन-जातीय वर्ग के 346 विद्यार्थियों को मिली सफलता


आकांक्षा योजना से इस वर्ष जन-जातीय वर्ग के 346 विद्यार्थियों को मिली सफलता


कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा
 


भोपाल : गुरूवार, मार्च 18, 2021, 20:08 IST

प्रदेश के जन-जातीय विद्यार्थियों को उच्च व्यावसायिक शिक्षा जैसे आईआईटी, एम्स, नीट, क्लेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये जन-जातीय कार्य विभाग की आर्थिक सहायता से संचालित कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। यह संस्थाएँ प्रदेश के 4 संभागीय मुख्यालय भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर से संचालित की जा रही हैं।

इस वर्ष इन कोचिंग केन्द्रों से आकांक्षा योजना में जेईई मेन्स में 122, जेईई एडवांस में 34, नीट में 86 एवं क्लेट में 104 जन-जातीय विद्यार्थियों को प्रवेश पाने में सफलता मिली है। इस वर्ष इन केन्द्रों में 800 जन-जातीय विद्यार्थियों को कोचिंग दिलाये जाने का कार्यक्रम विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इसके लिये वर्ष 2021-22 के बजट में 10 करोड़ 30 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इन कोचिंग संस्थानों में प्रवेश लेने वाले जन-जातीय वर्ग के विद्यार्थियों की फीस देने का कार्य जन-जातीय कार्य विभाग द्वारा किया जाता है।


मुकेश मोदी 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here