Dhamtari News: जींस वाली लड़की को देखकर कमेंट किया तो मनचले की हुई धुनाई, युवती ने सरेआम पीटा, देखें Video

धमतरी में जींस पहनने को लेकर कमेंट करने पर लड़की ने सरेआम लड़के की कर डाली धुनाई.

धमतरी में जींस पहनने को लेकर कमेंट करने पर लड़की ने सरेआम लड़के की कर डाली धुनाई.

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक मेले में मनचले ने लड़की के कपड़ों को लेकर कमेंट किया तो लड़की ने सरेआम कर डाली धुनाई. स्थानीय लोगों और पुलिस ने लड़की के साहस की सराहना की.

धमतरी. उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लड़कियों के फटी जींस पहनने को लेकर बयान क्या दिया, पूरे देश में यह चर्चा का विषय बन गया है. इस बीच छत्तीसगढ़ में जींस को लेकर कमेंट करने पर एक मनचले को सबक सिखाने का मामला चर्चा में आया है. धमतरी जिले में एक मनचले ने लड़की की जींस को लेकर कमेंट कर दिया, जिससे नाराज लड़की ने मेले में सरेआम उसकी धुनाई कर डाली. मनचले को सबक सिखाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॅाक के मधुबन मेले में एक लड़की मेला देखने गई थी. मेले में एक मनचले युवक ने लड़की की जींस को लेकर कमेंट कर दिया. कमेंट को लेकर लड़की आगबबूला हो गई. उसने आव न देखा ताव और मनचले की कुटाई शुरू कर दी. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस भी युवती की तारीफ कर रही है.

दरअसल, मधुबन मेले में कार्यक्रम चल रहा था. इस मेले में अपनी सहेलियों के साथ युवती मेला घूमने के लिए गई थी. इसी दौरान एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. लड़की ने इसका विरोध किया, लेकिन युवक नहीं माना. पर लड़की ने युवक को पकड़ा और उसकी धुनाई शुरू कर दी. उसने युवक की लात और घूंसों से खूब पिटाई की.

हालांकि युवती ने इस मामले में अब तक कोई शिकायत थाने में नहीं दर्ज कराई है. युवती के साहस की जानकारी मिलने पर पुलिस के अफसरों ने इसे अच्छा उदाहरण बताया है. धमतरी की एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने कहा कि महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है. धमतरी पुलिस लगातार अभियान चलाकर महिलाओ और बच्चों में जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here