Leaders of both countries will wear Mujib jacket in PM Modi visit|पीएम Narendra Modi अगले सप्ताह करेंगे Bangladesh का दौरा, खादी की Mujib Jacket बनेगी आकर्षण का केंद्र| Hindi News, दुनिया

ढाका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगले सप्ताह होने वाली ढाका की दो दिवसीय यात्रा (Bangladesh Independence Golden Jubilee) में खादी की ‘मुजीब जैकेट्स’ आकर्षण का खास केंद्र होंगी. भारतीय उच्चायोग में तैनात अधिकारी बांग्लादेश (Bangladesh) के फादर ऑफ नेशन शेख मुजीबुर रहमान के सम्मान में उनके सिगनेचर परिधान ‘खादी जैकेट’ को पहनेंगे. खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने ढाका में भारतीय उच्चायोग को 100 ऐसी मुजीब जैकेट्स की आपूर्ति की है.

पीएम मोदी की यात्रा में सभी नेता पहनेंगे ‘मुजीब जैकेट’ 

KVIC के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) की 26-27 मार्च को बांग्लादेश की राजनयिक यात्रा के दौरान खादी की  ‘मुजीब जैकेट’ (Mujib Jacket) गणमान्य लोगों की प्रमुख पोशाक होगी. पुरानी पीढ़ी के लिए यह उनके महान नेता की विचारधारा का प्रतीक है. वहीं बांग्लादेश के युवाओं के लिए एक फैशन स्टेटमेंट बन गया है. मोदी हमेशा देशों के साथ राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के लिए खादी और इसकी विरासत और सांस्कृतिक मूल्य के पक्षधर रहे हैं.’ 

ब्रिक्स समिट में भी नेताओं ने पहनी थी खादी जैकेट

विनय सक्सेना ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने अपनी राजनयिक यात्राओं के दौरान हमेशा खादी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. उन्होंने वर्ष 2016 में गोवा में हुई ब्रिक्स नेताओं की बैठक में सभी वैश्विक नेताओं के साथ ऐसी जैकेट पहनी थी. वे महात्मा गांधी की विरासत को आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं, जो हमेशा खादी के रूमाल विदेशी दौरे के दौरान वहां के नेताओं को सम्मान स्वरूप देते थे. विशेष रूप से डिजाइन किया गया ‘मुजीब जैकेट’ (Mujib Jacket) उच्च गुणवत्ता वाले दस्तकारी खादी कपड़े से बना है. 

ये भी पढ़ें- Bangladesh Independence Golden Jubilee: ढाका में अगले हफ्ते से शुरू होगा आजादी का जश्न, जुटेंगे इन चार देशों के नेता

खास तरीके से ‘मुजीब जैकेट’ डिजाइन की गई

उन्होंने बताया कि ब्लैक मुजीब जैकेट (Mujib Jacket) को छह बटन, निचले आधे हिस्से पर दो जेब और बाईं ओर एक फ्रंट पॉकेट के साथ डिजाइन किया गया है. कपड़े को पर्यावरण के अनुकूल रखते हुए, इन जैकेटों के जिप-कवर भी खादी इंडिया लोगो के साथ काले सूती कपड़े से बने हैं. ‘मुजीब जैकेट’ बांग्लादेश में ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है और यह बहुत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) की बांग्लादेश यात्रा के दौरान खादी के कपड़े से बने इन जैकेटों को सुशोभित किया जाएगा, जो खादी के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं. उन्होंने कहा, खादी से बने मुजीब जैकेट इस समारोह के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों में महत्वपूर्ण वृद्धि करेंगे. यह खादी को वैश्विक और राजनयिक मंच पर भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा देगा.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here