छत्तीसगढ़ में 1273 लोग कोरोना पॉजिटिव, 10 संक्रमितों की मौत- Covid 19 update 1273 people corona positive in Chhattisgarh10 infected dead nodbk

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1273 मामले आए हैं. (सांकेतिक फोटो)

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1273 मामले आए हैं. (सांकेतिक फोटो)

राज्य में शनिवार को 30 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई है. वहीं, 257 लोगों ने घरों में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में रहने की अवधि को पूरा कर लिया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटे के दौरान 1273 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection) की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,23,153 हो गई है. राज्य में शनिवार को 30 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई है. वहीं, 257 लोगों ने घरों में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में रहने की अवधि को पूरा कर लिया है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 10 मरीजों की मौत हुई है. छत्तीसगढ़ में पिछले दो माह के दौरान यह पहली बार है जब एक ही दिन में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1273 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 426, दुर्ग से 391, राजनांदगांव से 71, बालोद से 14, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से छह, धमतरी से 19, बलौदाबाजार से 20, महासमुंद से 25, गरियाबंद से चार, बिलासपुर से 50, रायगढ़ से 23, कोरबा से 16, जांजगीर- चांपा से 11, मुंगेली से 12, गौरेला पेंड्रा मरवाही से छह, सरगुजा से 49, कोरिया से 26, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से दो, जशपुर से 25, बस्तर से 13, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से चार और कांकेर से 13 मामले हैं.

राज्य में 7693 मरीज उपचाराधीन हैं
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,23,153 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में 3,11,520 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 7693 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3940 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 59,055 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 833 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार एक बार फिर धीमी हो सकती है. वजह यह है कि अभी राज्य में केवल पांच दिनों का स्टॉक बचा है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी कोविशिल्ड का महज चार से पांच दिनों का स्टॉक बचा है. प्रदेश के विभिन्न जिलों में केवल चार लाख टीके बचे हैं. वहीं कोवैक्सीन की भी केवल 31 हजार के करीब डोज ही स्टॉक में है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here