छत्तीसगढ़ में हाल के समय में कोरोना वायरस संक्रमण में मामलों में तेजी दर्ज की गई है (फाइल फोटो)
कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के लगातार बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने आगामी आदेश तक सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किये हैं, इसके अलावा होम एग्जाम वाले स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया है
अधिकारी ने बताया कि रविवार को रायपुर जिले में संक्रमण के 321 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 59,376 हो गई है. यहां कोरोना संक्रमण की वजह से अभी तक 837 लोगों की मौत हुई है. वहीं दुर्ग जिले में कोविड 19 के 345 और बिलासपुर में 93 नए मामले सामने आए हैं.
रविवार को कोरोना संक्रमण से सात लोगों जबकि शनिवार को तीन लोगों की मौत हुई है.
सरकार का स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेशवहीं, राज्य में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद भूपेश बघेल सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. सरकार ने आगामी आदेश तक सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं, साथ ही होम एग्जाम वाले स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन देने का भी निर्णय लिया गया है.
रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया. स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी. इन परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार किया जाएगा. यह आदेश राज्य सरकार, केंद्र सरकार और सभी निजी स्कूलों पर लागू होगा. (भाषा से इनपुट)

