अमेरिका की 21 साल की सोफिया केनिन ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया. शनिवार को केनिन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्पेन की गार्बाइन मुगुरुजा को मात दी. पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहीं वर्ल्ड नंबर-15 केनिन ने दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता वर्ल्ड नंबर-32 मुगुरुजा को 4-6, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी. यह मुकाबला 2 घंटे 3 मिनट तक चला.
😘🏆#AusOpen | #AO2020 | @SofiaKenin pic.twitter.com/qpEzcWgHjE
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 1, 2020
केनिन ने तीसरे प्रयास में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है. 2018 में वह पहले और 2019 में वह दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गई थीं. यह अमेरिकी खिलाड़ी रूसी सुंदरी मारिया शरापोवा के 2008 में खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स पर कब्जा करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं.
Maiden Slam Moment!@SofiaKenin captures her first Grand Slam title in a fearless 4-6 6-2 6-2 comeback over Muguruza for the #AusOpen women’s singles 🏆#AO2020 pic.twitter.com/HU8mijCbTh
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 1, 2020
उलटफेरों से भरे टूर्नामेंट में केनिन स्पेन की 26 साल की मुगुरुजा को हराकर ‘जाइंट किलर’ साबित हुईं. मास्को में जन्मीं केनिन ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी को हराया था. मुगुरुजा की कोशिश थी कि वह अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीतें. वह 2016 में फ्रेंच ओपन और 2017 में विबंलडन जीत चुकी हैं. 2015 में वह विबंलडन के फाइनल में भी पहुंची थीं, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी थीं.
“I would like to thank the crowd. These past two weeks have been the best two weeks of my life. I love you guys from the bottom of my heart.”
You earned many new fans down under, @SofiaKenin!#AusOpen | #AO2020 pic.twitter.com/dDL9somo0O
— #AusOpen (@AustralianOpen) February 1, 2020
मैच के बाद ने केनिन ने कहा, ‘मैं मुगुरुजा को बधाई देती हूं. यह शानदार मैच रहा. उम्मीद है कि आगे आप और फाइनल खेलो. मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आज मेरा सपना हकीकत में बदल गया. मैं काफी भावुक हूं. सपने सच होते हैं, मेरा भी हुआ है. जिन्होंने मेरा समर्थन किया खासकर मेरे पिता की मैं शुक्रगुजार हूं.’

