छत्तीसगढ़: नारायणपुर में माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर बस उड़ाया, DRG के चार जवान शहीद

नारायणपुर में माओवादियों ने किया आईईडी ब्लास्ट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नारायणपुर में माओवादियों ने किया आईईडी ब्लास्ट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

 Narayanpur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद. हादसे में 12 जवान घायल हो गए हैं.

नारायणपुर.  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayan[ur) इलाके में होली से ठीक पहले माओवादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) कर एक बस को उड़ा दिया है. इस बस में सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे. ब्लास्ट में चार जवान शहीद हो गए हैं. एक वाहन चालक की भी मौत हो गई है. दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. डीजीपी डीएम अवस्थी ने जानकारी देते हुए कहा कि IED ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों की जान चली गई और कुछ घायल हो गए हैं. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाके के लिए रायपुर लाया जा रहा है. हादसे में 12 जवान घायल हो गए हैं. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति दुख व्यक्त किया है. शहीदों के परिजनों को सांत्वना देते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों से भरी बस को माओवादियों ने अपना निशाना बनाया है. माओवादियों द्वारा लगाए गए लैंड माइंस की चपेट में यात्री बस आया है. ब्लास्ट के दौरान बस में सुरक्षा बल के जवान भी सफर कर रहे थे. ब्लास्ट के बाद बस पलट गई. इस वजह से बस में सवार कई यात्री घायल हो गए. एसपी ने कहा कि अतिरिक्त फोर्स को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.

तीन जवान शहीद

छ्त्तीसगढ के नारायणपुर में नक्सलियों ने डीआरजी के जवानों से भरी बस को अपना निशाना बनाया है. ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए हैं. इसके साथ ही कई जवानों के घायल होने की भी खबर है. सर्च ऑपरेशन से लौट रही बस को आईईडी ब्लास्ट कर माओवादियों ने उड़ाया है. इलाके की सर्चिंग के बाद 3 डिटोनेटर भी बरामद किए गए है. हादसे के दौरान बस में 24 जवान सवार थे.ये भी पढ़ें: फतेहाबाद जेबीटी शिक्षक हत्याकांड: शराब की रंजीश में बहा खून, शूटर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर के कडेनार और मंदोडा के पास माओवादियों ने  सर्चिंग से लौट रहे जवानों के बस को निशाना बनाते हुए इस घटना को अंजाम दिया. इलाके में फिलहाल सर्चिंग चल रही है. घायल जवानों को घटनास्थल से नारायणपुर मुख्यालय लाने की कोशिश की जा रही है. वहीं जगदलपुर एयरपोर्ट से दो एमआई 17 हेलीकॉप्टर को नारायणपुर रवाना किया गया है. ये दोनों हेलीकॉप्टर घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाएंगे.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here