(फाइल फोटो)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu) ने नारायणपुर (Narayanpur) में नक्सलियों (Naxalite) द्वारा जवानों से भरी बस को विस्फोट कर उड़ाने की घटना की कड़ी निंदा की है.
ताम्रध्वज साहू ने कहा कि यह वारदात नक्सलियों के दोहरे चरित्र को भी उजागर करती है. क्योंकि कुछ दिन पहले ही मीडिया के माध्यम से नक्सलियों द्वारा सरकार से वार्ता की कथित बातें भी सामने आई थी, लेकिन अब यह हमला उनके असली चरित्र को उजागर कर रहा है. नक्सली अहिंसा चाहते हैं तो फिर इस तरह की हिंसा क्यों कर रहे हैं. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभागीय अधिकारियों से इस मामले की पूरी जानकारी लेकर घायल जवानों का बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शहीद जवानों के नाम
जय लाल उइके ग्राम-कसावाही (प्रधान आरक्षक)करन देहारी अंतागढ़, (ड्राइवर)
सेवक सलाम कांकेर,
पवन मंडावी बहीगांव
विजय पटेल नारायणपुर

