(न्यूज़ 18 ग्राफिक्स)
Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर हालात गंभीर होते जा रहे हैं. कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. बीते 24 घण्टे में राज्य में 2106 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
हालांकि राहत की बात ये है कि 24 घण्टे में 479 ने दी कोरोना वायरस को मात दे दी है. बता दें कि प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 11934 हो गई है. जबकि कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर 329694 हुई है. प्रदेश में कोरोना से अब तक 4011 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा अब तक 313749 मरीज रिकवर हुए हैं.
अलर्ट मोड पर प्रशासन
होली त्यौहार को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड पर है. रायपुर में कई जगहों पर धारा 144 लगा दी गई है. इसके अलावा सर्वाधिक प्रभावित दुर्ग जिले में प्रशासन ने सार्वजिनक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है. इसके अलावा सार्वजनिक पार्क व गार्डेन भी बंद कर दिए गए हैं. बगैर मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर दिखने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है. इतना ही नहीं भिलाई नगर निगम में कोरोना गाइड लाइन को लेकर लापरवाही बरतने वाले एक अफसर को निलंबित कर दिया गया है.

