weight gain in women in hindi: Weight gain: डायटिंग पर हैं मगर फिर भी बढ़ रहा है वजन, कहीं आपकी जॉब तो नहीं बन गई कारण – job stress can lead to weight gain in women expert tells how

​तनाव से कैसे बढ़ता है वजन?

तनाव बढ़ने से इंसुलिन और कॉर्टिसोल नामक हार्मोन अधिक मात्रा में रिलीज होते हैं जिसके कारण वजन तेजी से बढ़ता है। इंसुलिन वसा को जमा करने में मदद करता है और कॉर्टिसोल भूख को बढ़ाता है।

यहां तक कि अधिक वसा और शर्करा युक्त भोजन न करने के बावजूद भी महिलाओं को मोटापे का सामना करना पड़ता है। दरअसल, कॉर्टिसोल मेटाबोलिज्म को धीमा कर देता है जिससे वजन घटाने में कठिनाई होती है। चौबीस घंटे में 105 से 120 कैलोरी कम बर्न होती है जिसके कारण साल के अंत तक लगभग 5 किलो वजन बढ़ सकता है।

इन 6 हार्मोन्‍स के कारण बढ़ता है महिलाओं का वजन, जानें कैसे करें कंट्रोल

​तनाव के कारण बढ़ते वजन को कैसे रोकें?

तनाव को कम करके बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा एक शेड्यूल और रूटीन बनाने से भी काफी मदद मिलती है। साथ ही नियमित एक्सरसाइज करने के साथ ही छोटे पोर्शन में कई बार चबाकर भोजन करना चाहिए। भोजन करने से पहले 2 गिलास पानी पीने से अधिक खाने से बचा जा सकता है। इससे वजन कंट्रोल रहता है।

बढ़ते वजन को रोकने के लिए कम से कम तनाव लेना चाहिए। इसके साथ ही काम को समय पर करके वर्कप्लेस पर होने वाले तनाव से बचा जा सकता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here