कैसे आयुष्मान ने किया पहली बार लिपलॉक, मेकिंग वीडियो रिलीज – Pyaar tenu karda gabru making shubh mangal zyada saavdhan ayushmann khurrana kissing scene tmov

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार स्टारर फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का ट्रेलर यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है. फिल्म का ट्रेलर वीडियो वायरल होने के बाद अब फिल्म के मेकर्स ने इसका मेकिंग वीडियो भी रिलीज कर दिया है. इस बिहाइंड द सीन्स वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गबरू सॉन्ग की मेकिंग किस तरह हुई है और इस गाने में दोनों के द्वारा किया गया किसिंग सीन दोनों ने किस तरह किया.

वीडियो में आयुष्मान खुराना बताते हैं कि उन्होंने गबरू सॉन्ग पर कभी डांस नहीं किया है. वीडियो में बताया गया है कि गबरू यूं तो पुराना गाना है लेकिन जिस तरह से उसे फिल्म में शामिल किया गया है उससे लगता है कि इसे इसी कि लिए बनाया गया है. वीडियो में सेट पर सभी लोग गाने पर झूमते और एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. जीतेंद्र कुमार कहते हैं कि इसमें बाराती डांस दिखाया गया है जो कि वैसे भी आसान है.

बधाई हो में काम कर चुके एक्टर गजराज राव मस्ती करते हुए कैमरा पर कहते हैं कि किसी भी कोरियोग्राफर के लिए मुझ जैसे इंसान को डांस सिखाना एक चुनौती है. इसके बाद नीना गुप्ता कहती हैं कि गाने में जब गजराज राव के एक्सप्रेशन्स को लोग देखेंगे तो डांस के मूवमेंट को भूल जाएंगे. इसके बाद वीडियो के अंत में दिखाया गया है वो किसिंग सीन जो इस गाने की पहचान बन चुका है.

आयुष्मान खुराना और जीतेंद्र कुमार एक दूसरे को किस करते हैं और आयुष्मान खुराना उन्हें प्रिपेयर करते हुए कहते हैं कि इसे ऐसे करना है जैसे पता ही नहीं चला कब कर दिया. नीना गुप्ता वीडियो में दोनों अभिनेताओं के किसिंग सीन के बारे में कहती हैं कि किसी भी एक्टर के लिए फिजिकली ये करना मुश्किल होता है क्योंकि वो निजी जिंदगी में ये चीजें करने का आदी नहीं है. खास तौर से पब्लिक में.”

सैफ की जवानी जानेमन ऑनलाइन लीक, कलेक्शन पर पड़ेगा असर?

कपिल शर्मा ने अनिल कपूर से पूछा, कैसे 35 साल से शादी में खुश हैं आप?

क्या बोले आयुष्मान खुराना?

आयुष्मान खुराना और जीतेंद्र को साफ तौर पर किस करते हुए दिखाया गया है और वीडियो में बताते हैं, “अब तो प्रो हो गए हैं हम किस करने में. लेकिन एक अभिनेता के तौर पर आपको सब करने के लिए तैयार होना चाहिए.”

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here