वन मंत्री डॉ. कुँवर शाह ने ऑडिटोरियम भवन का किया भूमि-पूजन


वन मंत्री डॉ. कुँवर शाह ने ऑडिटोरियम भवन का किया भूमि-पूजन


पौने दो करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्मित 


भोपाल : शुक्रवार, मार्च 26, 2021, 20:19 IST

वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा है कि वन क्षेत्रों के जन-जातीय वर्ग के कल्याण के लिये वन और आदिम-जाति कल्याण विभाग निरंतर विकास कार्य करायेगा। इससे वन क्षेत्र में रहने वाले जनजाति वर्ग का जीवन आसान होगा। डॉ, शाह खण्डवा जिले के आदिवासी बहुल ग्राम रोशनी में एकलव्य आवासी विद्यालय में पौने दो करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले ऑडिटोरियम भवन का भूमि-पूजन कर रहे थे।

वन मंत्री डॉ. कुँवर शाह ने कहा कि बच्चों को छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता परखने के लिये वे स्वयं हर शनिवार को छात्रावास में भोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि खालवा और हरसूद क्षेत्र में सी.एम. राइज स्कूल भी स्वीकृत करायेंगे।

डॉ. शाह ने बताया कि हरसूद और खालवा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर सिंचाई योजनाएँ स्वीकृत करायी हैं। इससे यहाँ के किसानों और जनजाति वर्ग की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

इस मौके पर पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह, अन्य जन-प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here