चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने देखी हमीदिया की व्यवस्थाएँ


चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने देखी हमीदिया की व्यवस्थाएँ


घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं से भी मिले श्री सारंग
 


भोपाल : रविवार, मार्च 28, 2021, 17:17 IST

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग रविवार को गाँधी मेडिकल कॉलेज स्थित हमीदिया अस्पताल पहुँचे। उन्होंने वहाँ नई बिल्डिंग में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कमियों को दो दिन में चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। फायर और अन्य सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल कर लिया जाए। उन्होंने बिल्डिंग में एंट्री से लेकर लिफ्ट, लाइट आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितों को दिए।

श्री सारंग ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है उसको देखते हुए सरकार के पास व्यापक स्तर की व्यवस्थाएँ भी हैं। उन्होंने नई बिल्डिंग में उपलब्ध बेड्स और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी हासिल की। श्री सारंग ने ए.सी., वेंटीलेटर, पेशेंट को लाने ले जाने और जनरेटर की व्यवस्था की भी जानकारी ली।

मंत्री श्री सारंग ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती घरेलू हिंसा की शिकार 2 महिलाओं से भेंट की और उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गाँधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की टीम ने इन पीड़ित महिलाओं की सर्जरी कर जान बचाई है, वह काबिले तारीफ है।

इस मौके पर संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत, अधीष्ठाता डॉ. अरूणा कुमार और अधीक्षक डॉ. आईडी चौरसिया मौजूद थे।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here