Covid 19 likely to spread from animals to humans WHO report । Covid-19: WHO की जांच रिपोर्ट लीक, चमगादड़ के जरिए जानवरों से वायरस फैलने की आशंका

बीजिंग: कोरोना वायरस (Coronavirus) की उत्‍पत्ति पर तैयार की जा रही विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) और चीन (China) की  संयुक्‍त जांच रिपोर्ट लीक हो गई है. हर बार आगे के लिए टलती जा रही WHO की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की सबसे अधिक आशंका है कि चमगादड़ से कोरोना वायरस किसी अन्‍य जानवर में गया और वहां से इंसानों में फैल गया. 

कई सवालों के जवाब नहीं

कोरोना की उत्पत्ति पर WHO की इस रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के वुहान लैब से लीक होने की बहुत ही कम आशंका है. समाचार एजेंसी एपी ने WHO की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी है. डब्‍ल्‍यूएचओ इस रिपोर्ट में उम्मीद के मुताबिक कई जवाब नहीं दिए गए हैं. WHO की टीम ने प्रयोशाला से वायरस के लीक होने के पहलू को छोड़कर अन्य सभी पहलुओं पर आगे जांच करने का प्रस्ताव रखा है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Update Today: एक दिन में आए रिकॉर्ड 68020 नए मामले, 291 मरीजों की मौत

लगातार हो रही देरी

बता दें, रिपोर्ट को जारी किये जाने में लगातार देरी हो रही है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि कहीं चीनी पक्ष जांच निष्कर्ष को प्रभावित करने का प्रयास तो नहीं कर रहा ताकि चीन पर कोविड-19 महामारी फैलने का दोष न मढ़ा जाए. विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने पिछले सप्ताह के अंत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि टीम की रिपोर्ट अगले कुछ दिन में जारी कर दी जाएगी.

LIVE TV
 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here