छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है. (सांकेतिक तस्वीर)
रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है. छत्तीसगढ़ के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि इन तीनों जिलों में लू चल सकती है.
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है. रायपुर के माना का तापमान 41 डिग्री पहुंच चुका है. पेड्रारोड, दुर्ग, राजनांदगांव के तापमान में सामान्य से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. छत्तीसगढ़ के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव जिलों में लू चल सकती है.
अभी 10 दिन पहले मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना जताई थी. पूरे प्रदेश की हवा में सिहरन महसूस हो रही थी, लेकिन इस तरह अचानक मौसम बदलने से लोग परेशान हैं. खेती पर इसका विपरीत असर दिख रहा है. हाल के दिनों में मौसमी बीमारियों की शिकायतें पूरे प्रदेश में बढ़ी हैं. डॉक्टरों की सलाह है कि मौसम को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इस कोरोनाकाल में सामान्य सर्दी खांसी भी चिंता में डाल देती है. ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है. अपने घर के आसपास के किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है.
आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली में जो तापमान रिकॉर्ड किया गया, उसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली के सफदरजंग में 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. यह 1945 के बाद मार्च महीने में सबसे ज्यादा तापमान रहा है. बढ़ते तापमान ने लोगों का चिंता बढ़ा दी है.

