किसानों के एक-एक दाने की भरपाई होगी : राजस्व मंत्री


किसानों के एक-एक दाने की भरपाई होगी : राजस्व मंत्री


खड़ी फसल में लगी आग की घटना की जाँच के निर्देश 


भोपाल : मंगलवार, मार्च 30, 2021, 21:50 IST

राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विस के ग्राम ढगरानियां एवं हिन्नौद में किसानों के खेतों में खड़ी फसल आग से नष्ट होने को संज्ञान में लेकर राजस्व अधिकारियों को तुरंत जाँच कर मुआवजा राशि दिलाने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि फसल के आखरी वक्त पर जब किसान बहुत सी उम्मीदें और सपने संजोए होते हैं, ऐसे में खड़ी फसल में आग लगना निश्चित रूप से किसानों की मेहनत व सपनों पर कुठाराघात है। घटना के बारे में सुनकर मन को बहुत पीड़ा हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की विपत्ति में हमेशा की तरह उनके साथ है। किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी, अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। एक-एक दाने की भरपाई होगी।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ में होली खेलते हुए नवयुवा गोविंद अहिरवार की मौत भी वेदना देने वाली है। उन्होंने गोविंद के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जल्दी ही गोविंद के परिजनों से मिलेंगे और सरकार की ओर से यथासंभव मदद करेंगें।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here