छत्तीसगढ़ के 13 नगरीय निकायों में चुनाव होने वाले हैं.
Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav 2021: राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह (Thakur Ramsingh) ने कहा कि 13 नगरीय निकायों में चुनाव होने हैं जिनमें 3 नगर निगम,4 नगर पालिका,6 नगर पंचायत शामिल हैं.
.
ठाकुर राम सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान चुनाव कैसे आयोजित हो इसे लेकर अधिकारियों से चर्चा की गयी है. चर्चा के बाद संभावना जतायी गयी है कि जल्द ही तारीखों का ऐलान होगा. उन्होने कहा कि कोरोना के समय में चुनाव को लेकर एसओपी और गाइडलाइन तैयार की गयी है. दूसरे राज्यों में भी इस वक्त चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ही आयोग ने कार्ययोजना और दिशा-निर्देश तैयार किया है.
प्रदेश के इन निकायों में होंगे चुनावजिला – निकायों के नाम
बीजापुर – नगर पंचायत भैरमगढ़
नगर पंचायत भोपालपट्टनम
रायपुर – नगरपालिका निगम बीरगांव
कांकेर – नगर पंचायत नरहरपुर
दुर्ग – नगरपालिक निगम भिलाई
नगरपालिक निगम रिसाली
नगरपालिक निगम जामुल
राजनांदगांव – नगरपालिका परिषद् खैरागढ़
बेमेतरा – नगर पंचायत मारो
कोरिया – नगरपालिका परिषद् बैकुंठपुर
नगरपालिका परिषद् शिवपुर चरचा
सूरजपुर- नगर पंचायत प्रेमनगर
सुकमा – नगर पंचायत कोटा

