फिर बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 28 की मौत, 4563 नए मरीज

24 घंटे में 28 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है.,

24 घंटे में 28 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है.,

Chhattisgarh COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में 4563 नए कोरोना (Corona) पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 28 लोगों की मौत हो गई है.

रायपुर- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से लगातार कोरोना (Coronavirus) के परेशान करने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. राज्य में अब तक के सबसे ज्यादा मामले बुधवार को रिकॉर्ड किए गए. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4563 नए मरीज मिले है. जबकि 28 लोगों की हुई मौत दर्ज की गई है. राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 1291 मरीज मिले है. दुर्ग में 1199 मरीज मिलने की पुष्टि की गई है. 24 घण्टे में 839 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. नए मामलों के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25529 हो गई है. कोरोना से अब तक 4170 लोगों की मौत हुई है. अब तक 319488 मरीज संक्रमण से रिकवर हुए हैं.

सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से पॉजिटिव केस आज मिले हैं जबकि दुर्ग दूसरे स्थान पर है. 24 घण्टे में रायपुर से 1291 नए मरीज मिले है. दुर्ग में 1199 नए मरीज मिलने की पुष्टि की गई है. इसी तरह राजनांदगांव में 400 नए मरीज, बिलासपुर में 224 नए मरीज, बेमेतरा में 141 नए मरीज,  धमतरी में 130, महासमुंद में 129, बालोद में 119, बलौदाबाजार में 101 और सरगुजा में 97 नए मरीज मिले हैं.

रायपुर में नाइट कर्फ्यू
छत्तीसगढ़ में कोरोना  के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए अब सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. राजधानी रायपुर में नाइट कर्फ्यू  लगा दिया गया है. इसे लेकर कलेक्टर एस भारतीदासन ने आदेश जारी कर दिया है. जिला प्रशासन के निर्देश के मुताबिक, सभी तरह की दुकानें केवल रात 9 बजे तक खुली रहेंगी. रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे केवल रात 10 बजे तक शुरू रहेंगे. रात 11.30 बजे तक ही रेस्टोरेंट और होटलों से होम डिलीवरी हो पाएगी. प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने पर 15 दिनों के लिए दुकानों को सील कर दिया जाएगा. कलेक्टर ने  धारा 144 का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं. पेट्रोल पंप और मेडिकल दुकानों को इन नियमों से छूट दी गई है.
स्वास्थ्य मंत्री ने जताई चिंता

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता जताते हुए कहा कि
मार्च के चौथे सप्ताह में संक्रमण का दर 6 फीसदी तक पहुंच चुका है, जबकि पहले सप्ताह में यह दर एक फीसदी से भी कम था. वहीं दुर्ग स्थिति पर जिक्र करते हुए कहा कि दुर्ग में संक्रमण का दर 18 फीसदी दर्ज किया गया है जो पिछले साल के सितंबर-अक्टूबर के बराबर है जो बेहद ही चिंताजनक है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here