सांकेतिक फोटो- (Photo- news18 English via AP)
Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना (Corona) अपने चरम पर पहुंच गया है. इस साल के सारे रिकॉर्ड पिछले 24 घंटे में टूट गए हैं. बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण कोविड-19 के 4563 नए केस सामने आए हैं.
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घण्टे में 839 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है. राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 25529 हो गई है. प्रदेश में कोरोना से अब तक 4170 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि 319488 मरीज रिकवर हो चुके हैं. राज्य में कोरोना के बेकाबू होते मामलों को देखकर शासन प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. सभी जिलों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है. इसके तहत रात 8 से सुबह 6 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बगैर मास्क के बाहर निकलने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है.
सभी को टीका लगावाने के निर्देश
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार से 45 साल की उम्र और इससे ज्यादा उम्र के सभी लोगों को लगेंगे टीके लगवाने के निर्देश दे दिए गए हैं. बगैर किसी डॉक्टरी सलाह के भी टीके लगवाए जा सकते हैं. स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने इस उम्र के लोगों को अधिक से अधिक टीके लगाने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

