Chhattisgarh News In Hindi : CAF Jawan: CAF jawan Latest News Updates: Dispute between CAF jawans in Bijapur, Chhattisgarh Armed Force, Firing in CAF Camp | बीजापुर में सीएएफ जवान ने साथियों पर की फायरिंग, एक की मौत, दो गंभीर घायल

  • फरेसगढ़ स्थित छत्तीसगढ़ ऑर्म्ड फोर्स (सीएएफ) कैंप की घटना, फायरिंग करने वाले जवान ने खुद को भी मारी गोली
  • गंभीर हालत में रायपुर रेफर, 13वीं बटालियन के हैं जवान, किसी बात को लेकर हुआ था आपस में विवाद

Dainik Bhaskar

Feb 02, 2020, 08:14 AM IST

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ आॅर्म्ड फाेर्स (सीएएफ) के एक जवान ने शनिवार रात साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों में गोली चलाने वाला सिपाही भी शामिल है। घटना के बाद उसने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दूसरे जवान का उपचार बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। 

जवानों के बीच विवाद का कारण स्पष्ट नहीं

  1. जानकारी के मुताबिक, फरसेगढ़ क्षेत्र में सीएएफ का कैंप है। इस कैंप में 13वीं बटालियन के जवान भी ड्यूटी पर हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर जवानों का आपस में विवाद हो गया। इसके बाद एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान के पैर में गोली लगी है। वहीं फायर करने वाले जवान ने खुद पर गोली चला दी। गोली उसके जबड़े को चीरती हुई निकल गई है। घायल जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

  2. बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले जवान का नाम दयाशंकर शुक्ला है, जबकि मरने वाले जवान की पहचान रविरंजन के रूप में हुई है। जबकि अन्य घायल का नाम मोहम्मद आरिफ है। दयाशंकर शुक्ला को देर रात हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और राम कृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा जवान मोहम्मद शकील का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी जवानों के बीच विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। 

  3. आईटीबीपी कैंप में भी ऐसी ही हुई थी घटना

    इससे पहले इसी तरह की एक घटना दिसंबर मे नारायपुर जिले में स्थित आईटीबीपी कैंप में हुई थी। पारिवारिक समारोह में जाने के लिए जवान ने आवेदन किया था। उसे छुट्‌टी नहीं मिली, इसके चलते साथी जवान उसका मजाक बना रहे थे। इस पर जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में 6 जवानों की मौत हो गई थी। इस घटना में भी साथियों पर फायरिंग करने वाले जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here