मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया शहीद क्रांतिकारी टंट्या भील की जयंती पर नमन


मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया शहीद क्रांतिकारी टंट्या भील की जयंती पर नमन


 


भोपाल : रविवार, अप्रैल 4, 2021, 19:02 IST

पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने जन-जन के नायक शहीद क्रांतिकारी टंट्या भील की जयंती पर नमन किया। उन्होंने शहीद टंट्या मामा की कर्मस्थली पातालपानी जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सुश्री ठाकुर ने कहा कि टंट्या भील जैसा स्वातंत्र प्रेम, साहस, जन सेवा हम सभी की रग-रग में प्रतिस्थापित हो, यही टंट्या मामा की आराध्य माँ काली के चरणों में प्रार्थना है।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ हीरक जयंती के रूप में मनाएंगे। यह वर्ष भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद और बलिदानियों को स्मरण करने का वर्ष है। सुश्री ठाकुर ने सभी व्यक्तियों से एक संकल्प लेने का आव्हान किया। इस संकल्प में सभी अपने घर की बैठक व्यवस्था में प्रसिद्ध क्रांतिकारी, महापुरुष, वैज्ञानिक और वीर पुरुष की फोटो लगाएं। सुश्री ठाकुर ने कहा कि यह तस्वीर घर में भारतीय संस्कृति और परंपरा के उच्च आदर्शों का वाहक बनेगी। यह व्यक्ति में साहस, पराक्रम, राष्ट्रप्रेम और नैतिकता का संचार करेंगी।


अनुराग उइके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here